प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान 8.0 के तहत जनजागरूकता अभियान आयोजित।
आज दिनांक 26 जून 2026 को नगर पालिका परिषद बहेड़ी की आईईसी टीम द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान 8.0 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र के दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जैव विविधता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आईईसी टीम ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक भूमि, जल एवं वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण है तथा यह पशु-पक्षियों एवं जलीय जीवों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है।
दुकानदारों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद कर कपड़े, जूट अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाएं तथा अपने ग्राहकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बहेड़ी के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
नगर पालिका परिषद बहेड़ी सभी नगरवासियों से अपील करती है कि “प्लास्टिक छोड़ें, प्रकृति से जुड़ें” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

