मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अभ्युदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क कोचिंग केन्द्रों पर विभिन्न सेवाओं जैसे सिविल सर्विसेज आईएएस/पीसीएस की सत्र 2026-27 में विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा पूर्व तैयारी/पढ़ाने हेतु सेवाओं के पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों जैसे- इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजव्यवस्था, पर्यावरण और आपदा प्रबन्धन, विज्ञान एवं तकनीक, करेन्ट अफेयर्स, सी0सैट, नीति शास्त्र, उत्तर प्रदेश विशेष तथा नीट एवं जेईई की सत्र 2026-27 में परीक्षा पूर्व तैयारी/पढ़ाने हेतु पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों जैसे- जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं गणित इत्यादि में योग्यता रखने वाले इच्छुक उच्च शिक्षित एवं अनुभवी विषय विशेषज्ञों सरकारी/गैर सरकारी से उनका बायोडाटा साक्ष्यों/प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी मुरादाबाद को प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। विषय-विशेषज्ञों का चयन सूक्ष्म साक्षात्कार/योग्यता/अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
अभ्युदय योजना के तहत विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित
Leave a Comment

