By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: महिला विरोधी कांग्रेस-सपा की दोहरी नीति, संसद में दिखा असली चेहरा :- गुलाब देवी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > महिला विरोधी कांग्रेस-सपा की दोहरी नीति, संसद में दिखा असली चेहरा :- गुलाब देवी
उत्तर प्रदेशराज्य

महिला विरोधी कांग्रेस-सपा की दोहरी नीति, संसद में दिखा असली चेहरा :- गुलाब देवी

Amarkesadmin
Last updated: April 24, 2026 11:45 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

महिला विरोधी मानसिकता के साथ खड़ा है विपक्ष :- गुलाब देवी

संसद में उजागर हुई कांग्रेस-सपा की महिला विरोधी नीति :- राजीव कुमार गुप्ता

नारी शक्ति को अधिकार देने से क्यों डर रहा विपक्ष :- पूनम यादव

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव जी, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने संबोधित किया।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा संसद में 16 और 17 अप्रैल को जो घटनाक्रम हुआ, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी दल महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, तब विपक्ष ने उसका विरोध कर अपनी महिला-विरोधी सोच को उजागर कर दिया। आगे कहा आज देश की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। पंचायतों से लेकर बड़े पदों तक महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। ऐसे में उन्हें नीति-निर्माण में समान भागीदारी मिलना उनका अधिकार है, कोई दया नहीं। उन्होंने आगे कहा देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए पूरी ताकत से खड़ी हैं। जो दल इस अधिकार में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में इसका जवाब मिलेगा। भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है, कि महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक और स्वाभाविक अधिकार है। इसी सोच के साथ महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। आगे कहा लेकिन जब इस निर्णय को आगे बढ़ाने का समय आया, तब विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी। समाजवादी पार्टी द्वारा धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाना और अन्य दलों द्वारा भ्रम फैलाना, केवल इस प्रक्रिया को टालने का प्रयास है। आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और नेतृत्व कर रही हैं। पंचायतों में उनकी भागीदारी इसका उदाहरण है। अब समय आ गया है कि उन्हें संसद और विधानसभाओं में भी समान अवसर मिले। यह स्पष्ट है कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा हम सभी ने देखा कि संसद में जब महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात आई, तब विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर यह साबित कर दिया कि वे महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। वर्षों तक महिलाओं को केवल आश्वासन देने वाले ये दल, जब उन्हें वास्तविक अधिकार देने का समय आया, तो पीछे हट गए। आज देश की महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, शिक्षित हैं और हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। ऐसे में उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया से दूर रखना न केवल अन्याय है, बल्कि देश के विकास में भी बाधा है। आगे कहा अब महिलाएं चुप रहने वाली नहीं हैं। जो भी ताकतें उनके अधिकारों में बाधा डालेंगी, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, वह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनके भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। यह निर्णय उन्हें नीति-निर्माण में बराबरी का स्थान दिलाने वाला है। आगे कहा लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विषय पर भी राजनीति करते हुए विरोध का रास्ता चुना। कभी तकनीकी कारणों का बहाना, तो कभी समाज को बांटने की कोशिश, इन सबके माध्यम से उन्होंने इस प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। आज देश की महिलाएं सब समझती हैं। वे जानती हैं, कि कौन उनके साथ खड़ा है और कौन उनके अधिकारों में बाधा डाल रहा है। आने वाले समय में महिलाएं अपने मत के माध्यम से इसका जवाब देंगी।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा संसद में 16 और 17 अप्रैल को जिन महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा हुई, वे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया, जो देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने वाला है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है, कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने इसका विरोध कर यह साबित कर दिया कि उनके लिए राजनीति, महिलाओं के सम्मान से अधिक महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी, ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख सालारपुर विचित्रा देवी जी,चैयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, चैयरमैन मुड़िया धुरेकी अनुपम पाठक, चैयरमैन गुलड़िया तारा देवी, चैयरमैन उसावां प्रियंका चौहान, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह, रजनी मिश्रा एवं पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

जननायक Akhilesh Yadav जी के 53वें जन्मदिन पर भव्य आयोजन एवं पीडीए संकल्प कार्यक्रम
निगोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा व 12 बैटरियां बरामद
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा लम्बित 16 मालों का निस्तारण किया गया
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन सीज
रेलवे क्रासिंग के जाम से मिलेगी राहत, बबराला में अंडरपास निर्माण की मांग तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राज्यसभा में राजनीतिक हलचल, AAP सांसदों के दलबदल का कथित ऐलान
Next Article महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर, कांग्रेस-सपा के खिलाफ जोरदार विरोध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?