रुदायन। नगर के श्री दुर्गा देवी मंदिर भवन पर विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न हुआ।इस अवसर पर जाति पात रूपी फैली अब धारणाओं को दूर करने के उद्देश्य से पधारी मुख्य वक्ता साध्वी प्राची देवी ने मौजूद जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू समाज को एक जुट रहने की जरूरत है। उन्होंने सनातन परम्परा के प्रति उदगार व्यक्त करते हुए लोगों को एक जुट रहने की सलाह देकर कार्य क्रम को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म है।हम यहां आकर चाहें जिस जाति धर्म से हैं किंतु सबसे पहले हम सनातनी हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान अपनी संख्या बढ़ाता जा रहा है और हिन्दू अभी तक हम दो ,हमारे दो पर चल रहा है।अब इससे दूर रहने की जरूरत है।उन्होंने हिन्दू समाज को कहा कि जाति पात से बच कर एक जुट रहने की जरूरत है।इस अवसर पर इस्लामनगर के ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव,सचिन जौहरी,रुदायन नगर पंचायत की चेयरमैन सीमा चौधरी,भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता,नीरज गुप्ता,अरविंद चौधरी,अजीत मोहन गुप्ता,संजीव गुप्ता,आलोक गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

