By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शीतलहर के बीच मुरादाबाद में ‘योगी मॉडल’ का सुरक्षा कवच: रैन बसेरों में बेहतरीन सुविधाएं, 15015 कंबल वितरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > शीतलहर के बीच मुरादाबाद में ‘योगी मॉडल’ का सुरक्षा कवच: रैन बसेरों में बेहतरीन सुविधाएं, 15015 कंबल वितरित
उत्तर प्रदेशराज्य

शीतलहर के बीच मुरादाबाद में ‘योगी मॉडल’ का सुरक्षा कवच: रैन बसेरों में बेहतरीन सुविधाएं, 15015 कंबल वितरित

Amarkesadmin
Last updated: January 5, 2026 1:25 pm
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

20 रैन बसेरों और 319 चिह्नित स्थानों पर अलाव के साथ मुरादाबाद प्रशासन मुस्तैद, सीएम योगी के निर्देशों का हो रहा अक्षरश: पालन।

मजिस्ट्रेट और पुलिस टीमें रात्रि में कर रहीं गश्त, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही।

मुरादाबाद, 5 जनवरी : उत्तर प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मुरादाबाद जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल के नेतृत्व में जिले को शीतलहर के प्रभाव से बचाने के लिए एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना लागू की गई है। मुरादाबाद जिले में कुल 20 रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 12 स्थाई और 8 अस्थाई रैन बसेरे शामिल हैं। इन केंद्रों पर लगभग 290 लोगों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था है।

स्थाई रैन बसेरों में स्वच्छ पेयजल, गर्म बिस्तर, साफ-सफाई और महिलाओं व पुरुषों के लिए पृथक कमरों व शौचालयों का इंतजाम है।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे में 35 और कुंदनपुर में 50 लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। राजस्थान से आए असफाक और मध्य प्रदेश के रामदीन जैसे यात्रियों ने प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां “होटल जैसी सुविधाएं और स्वच्छता” मिल रही है।

जिला आपदा विशेषज्ञ प्रदीप सिंह के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 9015 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सीएसआर के माध्यम से जरूरतमंदों, बच्चों और गौशाला के केयरटेकर्स को 6,000 कंबल अलग से बांटे गए हैं। जिले की चारों तहसीलों में 116 चिह्नित स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं ताकि सड़कों पर रहने वाले और राहगीरों को राहत मिल सके।

प्रशासनिक मुस्तैदी: मजिस्ट्रेट’ की पैनी नजर
ठंड से होने वाली किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें रात में भ्रमण कर खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में जाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि शीतलहर के कारण लापरवाही से होने वाली किसी भी दुर्घटना पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

विभागों को सख्त निर्देश
* स्वास्थ्य विभाग: अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टर और दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश।
* यातायात विभाग: कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर और सड़कों पर ‘कैट्स-आई’ लगवाना अनिवार्य।
* पशुपालन विभाग: बेसहारा पशुओं और गौशालाओं में ठंड से बचाव के विशेष इंतजाम।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप मुरादाबाद प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि भीषण ठंड में किसी भी असहाय व्यक्ति को असुविधा न हो और हर जरूरतमंद को सरकारी सुरक्षा कवच प्राप्त हो सके।

एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने विवेचकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
स्व. अक्कू रस्तोगी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
जनपद बदायूं पुलिस ने वांछित पकड़े
दुर्घटना में मृत कॉन्स्टेबल टीपू सुल्तान के परिवार को 1 करोड़ की सहायता।
इस्लामनगर विकास खंड इस्लामनगर के गांव सभानगर…
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण बैठक संपन्न, मतदाता सूची प्रक्रिया तय
Next Article बिसौली के हृदेश ने श्रेष्ठा योजना 2026 में ऑल इंडिया रैंक 109 हासिल कर जिले का नाम रौशन किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?