उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज देश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बदायूँ में भी सपा जिलाध्यक्ष माo आशीष यादव जी की अध्यक्षता मे सपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ केक काटकर और वृक्षारोपण का संकल्प लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की गई।

