जनपद संभल – आज दिनांक 08.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार रावत व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बहजोई श्रीमती स्तुति सिंह के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक थानाध्यक्ष डा0 रूकमपाल सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाईन बहजोई में संपन्न हुई। जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को काउंसलर्स के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। दौरान काउंसलिंग कुल 152 पत्रावलियों को सुनकर 36 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। काउंसलिंग में दोनों पक्षों के मध्य समझौते के आधार पर 14 परिवारों को मिलाया गया एवं 07 पत्रावलियों में विधिक कार्यवाही की संस्तुति की गई तथा 15 पत्रावलियों पर आवेदिका/आवेदक द्वारा काउंसलिंग में उपस्थित न होने व बल न दिये जाने के कारण बन्द किया गया। इस अवसर पर काउंसलर श्री लवमोहन वाषर्णेय,श्रीमती संगीता भार्गव, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती बबिता शर्मा , श्रीमती सीमा आर्य तथा म0उ0नि0 रेनू राठी, म0हे0कां0 रश्मि, कांस्टेबल शहजाद मलिक , म0कां0 ज्योति, म0कां0 विनीता आदि लोग उपस्थित रहे।

