राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय की ओर से भी चंदा दिए जाने के दावे पर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि के बयान के बाद यति नरसिंहानंद गिरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा, “राम मंदिर निर्माण में जितने भी पैसे मुसलमानों ने दिए हैं, हम उनका पैसा ब्याज सहित लौटाएंगे। जरूरत पड़ी तो मैं भिक्षा मांगकर भी वह पैसा वापस करूंगा।”
दरअसल, इससे पहले गोविंद देव गिरि ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से सभी वर्गों के लोगों ने सहयोग किया, जिनमें कुछ मुस्लिमों ने भी स्वेच्छा से चंदा दिया था। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यति नरसिंहानंद ने यह टिप्पणी की।
फिलहाल यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

