दिल्ली प्रोटेस्ट यानी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने संबंधित इलाके में ऐप-बेस्ड फूड डिलीवरी सेवाओं पर रोक लगा दी है. दिल्ली पुलिस ने अपने एडवाइजरी सर्कुलर में संबंधित इलाके में मोबिलिटी सेवाओं पर भी रोक लगाने की जानकारी दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा को देखते हुए, सभी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफाई किए गए इलाके में अनावश्यक यात्रा से बचें और जहां भी संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
इसी तरह ऐप-आधारित मोबिलिटी, राइड-हेलिंग, फूड डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को सलाह दी गई है कि वो सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान प्रतिबंधित इलाके में अपने कामकाज को नियंत्रित करें. आपको बताते चलें कि इससे पहले पुलिस ने एहतियात डीएमआरसी यानी दिल्ली मेट्रो की कुछ सेवाओं को प्रतिबंधित किया था. दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शन स्थल के आसपास यानी प्रतिबंधित इलाके में फूड डिलीवरी सेवाओं पर सुरक्षा कारणों से रोक लगाई जाती है.

