सम्भल ( बहजोई) 12 दिसम्बर 2025
आज सुबह तहसील व जनपद सम्भल के ग्राम शाहपुरडसर में खनन निरीक्षक शिवम कुमार एवं क्षेत्रीय अधिकारी बरेली द्वारा साधारण मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर मढ़न पुलिस चौकी थाना असमोली में सुपुर्द किया गया एवं ग्राम एहरोलमाफी में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और गारा बनाने वाली मशीन को पकड़ा गया।
उक्त मशीनों द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किए हुए एक भट्टे में मिट्टी का खनन कर ईट पलोथन का कार्य किया जा रहा था। खनन निरीक्षक द्वारा जेसीबी को पकड़ कर थाना असमोली में सुपुर्द किया गया।
खनन निरीक्षक द्वारा बताया गया कि शासन की प्राथमिकता पूरे प्रदेश में अवैध खनन व परिवहन न होने देना है। जिलाधिकारी महोदय जनपद सम्भल द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देश के क्रम में क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन व परिवहन बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

