थाना तिलहर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर की गई कार्यवाही।
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी के दौरान संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो जिसमें व्यक्ति द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हुई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना तिलहर पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक जांच-पड़ताल कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की गई तथा उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। उक्त प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित किए जाने पर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू
Leave a Comment

