मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स के साथ रोजा थाना इंचार्ज ने शांतिपूर्वक सुलझाया मामला
संवादाता शक्ति कुमार
शाहजहांपुर थाना रोजा क्षेत्र के लखनऊ-सीतापुर हाईवे स्थित ग्राम नेकनामपुर में स्थित पारिजात ऑयल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुर्री निवासी सर्वेश (46) पुत्र खग्गा जाटव फैक्ट्री में ट्रैक्टर से भूसी भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। मंगलवार देर रात करीब 3 बजे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल शाहजहांपुर के एक निजी वाहन से अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन जब तक घायल मजदूर की मृत्यु हो चुकी थी घटना के बाद परिजनों को कर्मचारियों के द्वारा सूचना दी गई मृतक के परिजन तत्काल में पारिजात ऑयल फैक्ट्री पहुंचे तथा मौके पर रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार तथा क्राइम इंस्पेक्टर गंगा सिंह तत्काल में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और तत्काल में फैक्ट्री के संबंधित अधिकारियों से बात की फैक्ट्री मालिक ने परिजनों की सभी मांगों को मानते हुए मृतक के परिवार को परिजनों की मांग के अनुसार आर्थिक सहायता दे दी है जिससे मृतक के बच्चों का पालन पोषण भविष्य में होता रहेगा मृतक अपने पीछे सात बच्चों और पत्नी को छोड़ गया

