सम्भल ( बहजोई) 20 फरवरी 2026
आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा तहसील सम्भल, विकासखण्ड सम्भल एवं नगर पालिका परिषद् सम्भल तथा कोतवाली सम्भल का वार्षिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम तहसील सम्भल कार्यालय का निरीक्षण किया, रिकॉर्ड रुम को देखा एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। न्यायालय नायब तहसीलदार का निरीक्षण किया लंबित वादों की पत्रावली को चेक किया एवं निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा पुराने दायरे के निस्तारण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मतदाता पंजीकरण केन्द्र एवं आईजीआरएस कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा फार्म 6 के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कानूनगो कोई भी धारा 30, धारा 02,34/35 आदि की रिपोर्ट 30 दिन के अंदर भेजेंगे। नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार स्पष्ट संस्तुति परीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा चकबंदी के विषय में भी जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बड़े बाकायदारों के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि 5 बड़े बाकायदारों के नाम चस्पा किये जाएं। लेखपाल के रिक्त पदों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि एक वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रमाण पत्र के स्थिति को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् सम्भल को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील के प्रमुख बरामदों के आगे जाली लगवाना सुनिश्चित किया जाए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड कार्यालय सम्भल का निरीक्षण किया तथा विभिन्न पंजिकाओं को चेक किया तथा ग्राम गजेटियर की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सम्भल को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर कोई ग्राम सचिव कार्य नहीं कर रहा है उसपर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं सीएम आवास ग्रामीण के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस पटल का निरीक्षण किया तथा सुगम्य ज्ञान केन्द्र को देखा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सुगम्य ज्ञान केन्द्र को नियमित रूप से खोला जाए। परिसर में खड़े पुराने जर्जर वाहन को नीलाम करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित टीन शेड को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि बंदरों से बचाव के लिए टीन शेड के बाहर जाली लगायी जाए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद सम्भल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सम्भल के वार्ड, सफाई कर्मचारियों के पद एवं तैनाती तथा अक्रियाशील वाहन , नगर में कचरा उठान को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों को संतृप्त किया जाए। कांजी हाउस एवं ऑडिट आपत्तियों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लंबित जन्म प्रमाण पत्र को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सत्यापन सही हों। जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका के सभागार एवं लेखा विभाग आदि को चेक किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिसर पौधारोपण भी किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली सम्भल का निरीक्षण किया। थाना समाधान रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, चौकीदारों के पद, ग्राम अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर आदि चेक किये तथा शस्त्र लाइसेंस के संबंध में निर्गत लाईसेंस के अन्तर्गत कितने लोगों पर मुकदमा दर्ज हैं तथा कितने पाबंद हैं उनकी जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यालय के सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग कॉलोनी कनेटा रोड़ बहजोई स्थित सूचना विभाग में निर्माणाधीन पुस्तकालय कक्ष एवं कॉलोनी परिसर का निरीक्षण किया तथा कॉलोनी के परिसर में सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संभल रामानुज, क्षेत्राधिकार संभल कुलदीप कुमार ,तहसीलदार संभल धीरेंद्र सिंह ,खंड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संभल डॉ मणि भूषण तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा तहसील सम्भल, विकासखण्ड सम्भल, एवं नगर पालिका सम्भल तथा कोतवाली सम्भल का किया वार्षिक निरीक्षण
Leave a Comment

