By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनपद में हर्षाल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनपद में हर्षाल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
उत्तर प्रदेशराज्य

जनपद में हर्षाल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

Amarkesadmin
Last updated: January 26, 2026 1:24 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

पुलिस लाइन में पर्यावरण राज्य मंत्री व कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण

बदायूं : 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार ने 26 जनवरी सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। वहीं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अवनीश राय ने राष्ट्रीय पर्व के मौके पर ध्वजारोहण किया तथा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ अरुण कुमार ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें समरसता, धर्मनिरपेक्षता व राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है।   वही कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय ने संविधान की प्रस्तावना का महत्व बताते हुए इसको जीवन में अंगीकार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत (अपनाया) किया गया था और 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण देश में लागू हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर डीएम व अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र व फूल अर्पित कर शहीदों को नमन किया। बदायूँ क्लब बदायूँ में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन व बदायूँ क्लब बदायूँ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रभात फेरी का आयोजन गांधी ग्राउंड से किया जाएगा जो की विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस गांधी ग्राउंड पर समाप्त होगी। समस्त शैक्षिक संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया तथा जिला चिकित्सालय आदि में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026: राज्य भर में 12 से 26 जनवरी तक विशेष आयोजन
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा विस्तार, यूपी में खुलेंगे 5 नए आयुष संस्थान
केमिस्टों को दिया गया नशीली दवाओं के गैरकानूनी बिक्री पर मार्गदर्शन
सैफई में ड्रोन क्रैश: अखिलेश यादव ने सरकार पर चिंता जताई
देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ग्राम पंचायत कथरा खगेई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, पंचायत घर व विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण
Next Article सम्भल के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?