केंद्र सरकार ने 88 वर्षीय पूर्व आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह सिद्धू को उनकी निस्वार्थ समाज सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की है। चंडीगढ़ के सेक्टर 49 में रहने वाले सिद्धू 1964 बैच के अधिकारी हैं और 1996 में पंजाब पुलिस से रिटायर हुए थे। पिछले कई वर्षों से वे रोजाना सुबह 6 बजे उठकर झाड़ू और ठेला लेकर खुद ही सड़कों की सफाई करते हैं।
स्थानीय प्रशासन द्वारा गंदगी की शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने खुद ही सफाई का बीड़ा उठाया। शुरुआत में लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ताने दिए, लेकिन अब उनका यह कार्य एक मिसाल बन गया है। उनका उद्देश्य चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाना है, क्योंकि उनका मानना है कि सफाई करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। पिछले साल उनका सफाई करते हुए वीडियो वायरल होने पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी उनकी सराहना की थी।
“पद्मश्री सम्मानित हुए चंडीगढ़ के ‘स्वच्छता सेनानी’ इंद्रजीत सिंह सिद्धू
Leave a Comment

