बदायूँ: उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आज बिसौली तहसील में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। एंटी करप्शन टीम ने एक किसान की शिकायत पर जाल बिछाते हुए लेखपाल सतीश शर्मा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

