शासन स्तर से “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026” (दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक) को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नरेन्द्र सिंह छावड़ा, यात्री / मालकर अधिकारी, मुरादाबाद एवं उनकी टीम द्वारा दलपतपुर चौराहा, डुंगरपुर चौराहा तथा दिल्ली हाई-वे पर बस, ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप तथा एचएसआरपी न लगे होने के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के तहत रेट्रो – रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने पर 12 तथा एचएसआरपी न लगे होने पर 10 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों को बिना एचएसआरपी लगे वाहनों का संचालन न करने तथा वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए जागरूक करते हुए 25 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026: मुरादाबाद में जीरो फैटेलिटी हेतु अभियान
Leave a Comment

