(स्वच्छ शाहजहाँपुर-सुन्दर शाहजहाँपुर)
संबाददाता बंदना शाहजहांपुर।
* नदियों के उत्थान और पुनरूद्धार हेतु नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र द्वारा आज दिनांक 08-01-2026 को प्रातःकाल स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए नगर क्षेत्र के लोधीपुर घाट एवं हनुमतधाम घाट का निरीक्षण कर नदियों के किनारे पौधारोपण के माध्यम से प्राकृतिक रिवर फ्रंट विकसित करने हेतु योजना पर विचार विमर्श किया गया। निरीक्षण के समय रिवर फ्रंट को विकसित करने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।
स्वच्छता और हरियाली के साथ विकसित होगा शाहजहाँपुर का रिवर फ्रंट
Leave a Comment

