By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: एसआईआर व खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > एसआईआर व खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

एसआईआर व खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: January 6, 2026 1:49 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

बदायूँ : 06 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद बदायूँ की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तथा खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्वाचन नामावलियों के अद्यतन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण, बीएलए की नियुक्ति की स्थिति तथा मतदान स्थलों के समायोजन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अवगत कराया गया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया गया है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्तियां की गई हैं, जिससे पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित करें, जिससे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 मंगलवार को किया गया, जिसमें जनपद में बनाए गए 10 बूथां में 3893 मतदाता हैं। इस अवसर एडीएम एफआर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेल संरक्षा और यात्री सुविधाओं का एजीएम ने लिया जायजा
पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए युवक की गोली मारकर हत्या
दृढ़ निश्चय और मेहनत से पवन प्रताप बने सफलता की मिसाल
बदायूं की बंद पड़ी फैक्ट्री में अलाव तापते समय तीन गार्डों की मौत, दम घुटने की आशंका
लेडी सिंघम IPS किरन यादव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सौ सालों से प्रतिबंधित है हरिद्वार के प्रमुख घाटों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश
Next Article बिसौली में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?