By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बदायूं में शिखर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बदायूं में शिखर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं में शिखर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Amarkesadmin
Last updated: January 4, 2026 1:33 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

आज दिनांक 04.01.2026 (रविवार) को शेखूपुर कादरचौक रोड स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में शिखर विज़डम क्वेस्ट 2025 अर्थात शिखर ज्ञान–विज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के लिए कक्षा 12 के कुल 1511 छात्र–छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1413 विद्यार्थियों ने आज आयोजित परीक्षा में दो पालियों में प्रतिभाग किया, जबकि 98 विद्यार्थी किसी कारणवश प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं हो सके।
पहली पाली प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक सम्पन्न हुई, जिसमें 719 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए सचिव करन थरेजा ने बताया कि इस प्रकार की ज्ञान–विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बदायूँ जिले में पहली बार 28 अप्रैल 2024 को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग द्वारा किया गया था। विद्यार्थियों की उत्साहजनक सहभागिता को देखते हुए इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने की परंपरा प्रारंभ की गई है, जो भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि आज का प्रश्न पत्र एवं उसकी आंसर की (उत्तर कुंजी) अगले दो दिनों में संस्थान की वेबसाइट https://sip-budaun.co.in/ पर अपलोड कर दी जायेंगी, जिसे प्रतियोगी प्रश्न उत्तर का मिलान करके स्वयं मूल्यांकन भी कर सकें|
इस अवसर पर डॉ. आर. के. वर्मा ने कहा कि शिखर ज्ञान–विज्ञान प्रतियोगिता 2025 में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से संस्थान के सभी बोर्ड मेंबर्स में प्रसन्नता के साथ-साथ यह जिम्मेदारी का भी बोध होता है कि बदायूँ जनपद के विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण तथा उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
वहीं संस्थान के प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को नव वर्ष 2026 का कैलेंडर भेंट कर उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई फूलन देवी की पुण्यतिथि
सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
जिला स्तरीय बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति पर जोर
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर घायल कंचन देवी का जाना हाल
शाहजहाँपुर में पुलिस लाइन परेड: जवानों की वर्दी, शस्त्र संचालन और एकरूपता का परीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
Next Article हाजी बाबा खानकाह में अली डे के मौके पर एक महफिल का आयोजन किया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?