संबाददाता बंदना शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा क्रियाशील व चिन्हित किये गये अपराधियों/वांछित/वारण्टी व रोकथाम मादक पदार्थ/अवैध शराब शस्त्र, बिक्री-निर्माण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.11.2025 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर वादी की नावालिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को अभियुक्तगण द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 470/2025 धारा 137(2) BNS बनाम बाल अपचारी आदि 04 नफर नि0गण थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना बयान वादी, बयान अपहृत/पीडिता, निरीक्षण घटना स्थल, अवलोकन बयान पीडिता अन्तर्गत धारा 180/183 BNSS, अवलोकन पीडिता मेडिकल प्रपत्र व अन्य संकिलत साक्ष्यों से मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2)/64(2)M/127(2)/115(2) /351(3)/74 बीएनएस व 5/6/7/8 पॉक्सो एक्ट का अपराध होना पाया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)M/127(2)/115(2)/351(3)/74 बीएनएस व 5/6/7/8 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी । मुकदमा उपरोक्त की विवेचना अन्तर्गत धारा 137(2)/64(2)M/127(2)/115(2) /351(3)/74 बीएनएस व 5/6/7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम बाल अपचारी आदि 04 नफर के विरूद्ध सम्पादित की जा रही है । मुकदमा उपरोक्त में वांछित बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 31.12.2025 को समय करीब 11.30 बजे खैरपुर चौराहा पर थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा नियामानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

