गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा , सनातन धर्म पंजाबी मंदिर एवं बाबा पीर रतन दरगाह सभा के माध्यम से गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वे बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक आनंद जी ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं गुरु जी के द्वारा हिंदू समाज एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया उन्हें हिंद की चादर कहा गया
पूरे विश्व में एक परिवार ही ऐसा है जिसने देश और धर्म की रक्षा के लिए तीन पीढ़ियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया l सर्वप्रथम श्री गुरु तेग बहादुर जी को चांदनी चौक में बर्बर औरंगजेब के आदेश पर जल्लाद जलालुद्दीन ने उनका सर धड़ से अलग कर उन्हें शहीद कर दिया l उन्होंने कश्मीरी पंडितों एवं हिंदुओं की रक्षा के लिए औरंगजेब के सामने घुटने नहीं टेके और उन्होंने उनकी कोई शर्त नहीं मानी और कोई प्रलोभन न स्वीकार कर मौत को स्वीकार किया l इसके बाद सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी, पुत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी ने सनातन धर्म की रक्षा की ओर चमकौर के युद्ध में औरंगजेब से युद्ध में बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार ने शहीदी प्राप्त की l
गुरु गोविंद सिंह के दोनों छोटे साहिबजादों को वजीर खान के द्वारा पकड़ लिया गया और उनसे इस्लाम धर्म अपनाने को कहा गया तो उनका जवाब सुनकर पूरी सभा अचंभित रह गई उन्होंने कहा कि हम अपने दादा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे इस पर वजीर खान ने बौखला कर उन्हें दीवार में चुनवाने का आदेश दिया इस तरह देश व हिंदू समाज की रक्षा के लिए तीन पीढ़ियां बलिदान हो गई l कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार गोपाल सिंह जी, सरदार चरन सिंह जी, सरदार महेंद्र पाल सिंह जी, सरदार मनदीप सिंह जी सरदार जसवंत सिंह जी, सरदार हरविंदर सिंह जी सरदार हर चरण सिंह जी, सरदार अमृतपाल सिंह जी, सरदार जसपाल सिंह जी, बुद्धिस्ट छाबड़ा जी सुधीर मल्होत्रा जी सचिन मग्गो जी, शिवराम अरोड़ा जी, रमेश सपड़ा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रौनक जी, संजय जी, पवन जी, ट्विंकल जी आदि उपस्थित रहे l संचालक सचिव गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा चरण सिंह जी एवं नगर कार्यवाह उदय तिवारी ने संयुक्त रूप से किया l
गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
Leave a Comment

