By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गरीबों, महिलाओं और युवाओं को केन्द्र में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं: मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > गरीबों, महिलाओं और युवाओं को केन्द्र में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं: मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

गरीबों, महिलाओं और युवाओं को केन्द्र में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं: मुख्यमंत्री

Amarkesadmin
Last updated: December 8, 2025 1:26 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

कपकोट में किया मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

बागेश्वर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद दौरे पर रविवार को विधान सभा कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित जन सभा स्थल पहुंचे। उनके आगमन पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शुरुआत को आकर्षक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर 108 करोड़ 11लाख रुपये की 42 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जिससे कपकोट और पूरे बागेश्वर क्षेत्र में नई विकास गति आएगी।

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भारी उपस्थिति यह साबित करती है कि राज्य सरकार विकास के सही पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

‘मानस खंड माला’ परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्षभर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी और हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि बागेश्वर की ताम्र शिल्प कला को वन डिस्ट्रिक्ट–टू प्रोडक्ट के तहत राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू एवं गोमती नदियों के संरक्षण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं, जबकि बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण पूरा हो गया है। उन्होंने गरुड़ अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई—

संकल्प स्वायत सहकारिता समूह सीएलएफ (हर्षिला) को ₹3 करोड़ 23 लाख
ऊर्जा स्वायत सहकारिता सीएलएफ को ₹22 लाख 50 हजार
संवाद महिला स्वयं सहायता समूह व जय गोलू देवता स्वयं सहायता समूह को ₹5-5 लाख
इसके साथ ही कृषि, उद्यान, रेशम, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, पशुपालन, उद्योग और सहकारिता विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय कारीगरों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट और बागेश्वर के विधायकगण, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बदायूं जिले के दातागंज में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम आयोजित, बब्बू भैया ने शिक्षकों को वितरित किए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
कुंडा में ‘बड़े राजा’ और ‘छोटे राजा’ की बढ़ी लोकप्रियता
कमल के आकार में बनेगी यूपी की नई विधानसभा
ए0एच0टी0/एस0जे0पी0यू0 की प्रशिक्षण कार्यशाला में बाल संरक्षण नियमों पर विस्तृत चर्चा
समाजवादी विचारधारा के विस्तार का संदेश, कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामनगर में कोसी नदी किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू
Next Article हरिपुरा जलाशय में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?