बदायूं जनपद के कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी आजाद समाज पार्टी के मंडल सचिव अनमोल सागर ने बीती रात दरोगा प्रतीक चौधरी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था और फिर थाने के गेट पर बैठ गये थे, सुबह तक सैकड़ों युवा पहुंच गये, भीड़ लगातार बढ़ रही थी, इस बीच सीओ अंशुमान श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे, उन्होंने वार्ता की और प्रतीक चौधरी के विरुद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया, वहीं पुलिस का कहना है कि अनमोल सागर जुआरियों को छुड़ाने आये थे, हालांकि दरोगा प्रतीक चौधरी पर एचएस के मकान में रहने का आरोप पहले से ही लगा हुआ है…

