भारतीय राजनीति में शायद यह पहली बार होगा जब आरजेडी के नेता ने कांग्रेस के मंच पर हुई एक बेहद अप्रिय हरकत से साफ तरीके से कन्नी काटने की कोशिश की हो। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित और पार्टी सांसद राहुल गांधी के बीच गुरुवार को हुए जिस संवाद की भारी आलोचना हो रही है, उसपर आरजेडी एमपी मनोज झा ने भी कांग्रेस पार्टी की सोच से दूरी बना ली है।
आजेडी सांसद मनोज झा ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में ‘रचनात्मक कांग्रेस नेशनल कंवेंशन’ में राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के बीच हुए बहुत ही आपत्तिजनक संवाद पर कड़ी आपत्ति जताई है और उन्होंने सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा पर शीतकालीन सत्र में दो दिनों तक चर्चा कराने की भी मांग की है।

