कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट कर दिया है कि वे झारखंड के रांची में चल रहे छात्र आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा नहीं लेंगे। छत्रपति संभाजीनगर से छात्रों को अपना समर्थन जताते हुए दीपके ने कहा कि यह आंदोलन देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में चल रहा है, इसलिए वे वहां जाकर अपना ‘चेहरा नहीं चमकाना’ चाहते हैं।
इससे पहले दीपके ने टाइफाइड होने के कारण झारखंड नहीं जा पाने की बात कही थी। उन्होंने साफ किया कि भले ही वे खुद रांची नहीं जा रहे हैं, लेकिन उनकी टीम वहां पहले ही पहुंच चुकी है और प्रदर्शनकारी छात्रों की पूरी मदद कर रही है। ज्ञात हो कि अभिजीत दीपके ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ एक महीने से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया था।

