बदायूं जनपद के भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भारत को विश्वगुरु बनाने की अभिलाषा के साथ ब्रह्माश्चर्य का पालन करने की प्रतिज्ञा ली, इससे पहले वे आतंकवाद और कोरोना को लेकर भी प्रतिज्ञा कर चुके हैं, उन्होंने सोमवार को सेवा, समर्पण एवं त्याग के रूप में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया, उन्होंने जन्मदिन की शुरुआत गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक कर किया, इसके उपरांत गौशाला में गौपूजन, आर्य समाज द्वारा आयोजित यज्ञ में आहुति एवं कन्या पूजन के उपरांत 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, साथ ही समाजसेवी संस्थाओं, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवं मंडल पदाधिकारियों का भी सम्मान किया, जन्मदिन समारोह को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, निवर्तमान सांसद डॉ.. संघमित्रा मौर्य, निवर्तमान सांसद धर्मेंद कश्यप, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना, पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी डीके भारद्वाज, पंडित शारदाकांत “सीकू भैया”, हरिओम पाराशरी, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप और पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे….

