दिल्ली में ‘दमन’ था… रांची में वही इंतजाम ‘व्यवस्था’ बन गए? दीपक चौरसिया का तंज। 🔥
रांची में छात्र प्रदर्शन को लेकर आंसू गैस, कंटीले तार और वाटर कैनन की तैनाती पर पत्रकार दीपक चौरसिया ने विपक्षी दलों पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान इन्हीं इंतजामों को लेकर विपक्षी दलों ने खूब सवाल उठाए थे, लेकिन अब जब झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के सामने यही व्यवस्था की गई है, तो वही “पूरा इकोसिस्टम” खामोश है।
विरोध करने वाले बदल जाएं, तो क्या पुलिस की कार्रवाई का पैमाना भी बदल जाना चाहिए?
दिल्ली हो या रांची… लोकतंत्र में प्रदर्शनकारियों के लिए एक ही पैमाना क्यों नहीं?

