By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भाजपा सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भाजपा सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Amarkesadmin
Last updated: August 9, 2026 2:02 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

बस्ती में भाजपा सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कबाड़ियों को सप्लाई के लिए रेस्टोरेंट में चला रहा था गोरखधंधा!
बस्ती के हरैया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा बेचने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Basti: बस्ती में कांवड़ यात्रा के बीच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हरैया पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरैया कस्बे के वार्ड नंबर-06 हनुमानगढ़ी निवासी शनि कुमार उर्फ रवि है, जो भाजपा का नामित सभासद बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी में था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए गांजा लाया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों और राहगीरों को बेचने की तैयारी में था। हालांकि, मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बरामदगी से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। हरैया थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं, मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुटने की जटिल आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी सफल, मरीज को मिली राहत
संभल CJM विभांशु सुधीर का तबादला, आदित्य सिंह संभल के नए CJM नियुक्त
परिवार की लापरवाही, समाजसेवकों की मदद: श्रीनाथ खंडेलवाल की दुखद कहानी
Noida International Airport से जुड़ी यादों को सीएम योगी ने किया ताजा
विधानसभा में नारेबाजी पर सीएम योगी का पलटवार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article स्व. सरनाम सिंह यादव की स्मृति में पौध वितरण
Next Article श्रावण में सेवा का सौभाग्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?