तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा, “संसद भवन के परिसर में जिस तरह से इंडी गठबंधन के लोगों ने भगवा का अपमान किया, भगवान श्री राम का अपमान किया, सनातन का अपमान किया है, उसको लेकर पूरे देश में सभी साधु, संत और सभी सनातनी बहुत दुखी हैं। आज हमने पप्पू यादव का पोस्टर जला करके विरोध व्यक्त किया है। और अगर जितने लोग उसमें थे, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, डिंपल यादव, जितने लोगों ने सनातन का मजाक बनाया है, अगर इन लोगों की सदस्यता रद्द नहीं हुई, तो करोड़ों की संख्या में हम लोग फिर रोड पर उतरेंगे, मुश्किल हो जाएगा।”

