आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी उन्नाव में नगर अध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार व अधिशाषी अधिकारी(उपजिलाधिकारी )श्री शिवेंद्र वर्मा एवं समस्त सभासदगणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण की महत्वता पर बल देते हुए यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिये हर व्यक्ति पेड़ लगाते हुए उसको संरक्षित करने का संकल्प लें जिससे कि आज के समय में उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय असंतुलन से बचा जा सके। वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी एक पेड़ माँ के नाम पर लगाते हुए उसको संरक्षित करनें का संकल्प लिया गया।

