By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित को मिला आयुष्मान कार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित को मिला आयुष्मान कार्ड
उत्तर प्रदेशराज्य

जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित को मिला आयुष्मान कार्ड

Amarkesadmin
Last updated: July 22, 2026 2:12 pm
Amarkesadmin
1 week ago
Share
SHARE

जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित को मिला आयुष्मान कार्ड, जिलाधिकारी के त्वरित हस्तक्षेप से मिली बड़ी राहत।

जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के लिए आयोजित जनता दर्शन एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए राहत का माध्यम बना। आज जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कैंसर पीड़ित रविंद्र कुमार को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।
आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर रविंद्र कुमार एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें गंभीर बीमारी के उपचार में आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा वे योजना के प्रावधानों के अनुसार सूचीबद्ध चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई 2026 को आयोजित जनता दर्शन में रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया था कि वह पिछले लगभग तीन वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर होने के कारण उनके लिए उपचार कराना संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने का अनुरोध किया था, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके।
प्रकरण की गंभीरता एवं मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने उसी समय संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए प्रार्थी एवं उनके परिवार के आयुष्मान कार्ड तैयार कराए गए, जिन्हें आज जनता दर्शन के दौरान विधिवत प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके।

डिंपल यादव का सरकार पर हमला, बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा धोखा
किसानों की समस्याओं के समाधान एवं कृषि विकास को लेकर किसान दिवस का आयोजन संपन्न
बदायूं को एक बार फिर मिली बड़ी सौगात!
थाना दातागंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय 20 ली0 कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया
संभल: 12 तीर्थों के विकास कार्यों पर कलेक्ट्रेट में मंथन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भूजल सप्ताह का समापन, जल संरक्षण का लिया संकल्प
Next Article DM ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में दिए सख्त निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?