अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ द्वारा थाना उघैती व इस्लामनगर के सभी विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अर्दली रुम किया गया
आज दिनांक 16.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा थाना उघैती व इस्लामनगर के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, जिसमें समस्त विवेचकगण को विवेचनाओ के निस्तारण के सम्बन्ध मे हिदायत दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा आगामी त्यौहार सावन के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किया गया ।

