आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई की एक महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक सीता रोड निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।
यह बैठक युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई,
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जड़ों को और मजबूत करना तथा वर्तमान समय में व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि व्यापारियों की ताकत उनकी एकजुटता में है। संगठन का विस्तार करना बेहद जरूरी है ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे छोटे से छोटे व्यापारी तक व्यापार मंडल की मदद पहुंच सके। बैठक में रणनीति बनाई गई कि आगामी दिनों में एक विशेष सदस्यता अभियान चलाकर नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा, जिससे व्यापार मंडल की आवाज को शासन और प्रशासन तक और अधिक मजबूती से पहुँचाया जा सके।
जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा ने स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हर सुख-दुख में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापारियों में दिखा भारी उत्साहबैठक के समापन पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
बैठक में विमल वार्ष्णेय सोनू वार्ष्णेय पारस मोनू वार्ष्णेय मेहुल वार्ष्णेय मनोज शर्मा मनोज वार्ष्णेय हीरा लाल दीपक गौतम आदि मौजूद रहे

