By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: रामपुर में गरीब परिवार PM आवास से वंचित:पात्रता के बावजूद योजना का लाभ न मिलने का आरोप, DM से न्याय की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > रामपुर में गरीब परिवार PM आवास से वंचित:पात्रता के बावजूद योजना का लाभ न मिलने का आरोप, DM से न्याय की मांग
उत्तर प्रदेशराज्य

रामपुर में गरीब परिवार PM आवास से वंचित:पात्रता के बावजूद योजना का लाभ न मिलने का आरोप, DM से न्याय की मांग

Amarkesadmin
Last updated: July 2, 2026 1:55 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से परेशान नौ गरीब परिवारों ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। इन परिवारों का आरोप है कि वर्षों से कच्चे और जर्जर मकानों में रहने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है, जबकि अपात्र लोगों को इसका फायदा दिया जा रहा है।

तहसील टांडा के ग्राम दलेलनगर निवासी इन महिलाओं ने जिलाधिकारी को बताया कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और मजदूरी करके किसी तरह जीवनयापन करते हैं। वे लंबे समय से कच्चे और टूटे-फूटे मकानों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से कई बार आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, लेकिन उन्हें आज तक कोई राहत नहीं मिली।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गांव की राजनीति के चलते पात्र होने के बावजूद उनके नाम आवास की सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, अपात्र लोगों को योजना का लाभ देकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले 15 से 20 वर्षों से वे पक्के मकान का सपना देख रहे हैं और लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

अब पीड़ित परिवारों की उम्मीद जिला प्रशासन पर टिकी है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच होती है तो वास्तव में जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार मिल सकेगा और वर्षों से पक्के घर का उनका सपना पूरा हो पाएगा। शिकायत पत्र देने वालों में शीला देवी पत्नी राजेश, आरती देवी पत्नी भरा, काजल पत्नी दिनेश, रीना पत्नी सतपाल, वीरवती पत्नी ऋषिपाल, प्रियंका पत्नी अजीत सिंह, विमल पाटनी छत्रपाल, लक्ष्मीपति रंजीत और माया पत्नी ज्ञानी शामिल हैं।

10 लंगूरों की तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
हज्जन निशात मुशाहिद के मार्गदर्शन में बच्चों को स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश
ओपी राजभर का राहुल गांधी पर तंज
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मुरादाबाद में हुआ स्वागत
दादरी नगर में वेस्ट टू कंपोस्ट एवं वर्मी कंपोस्ट प्लांट का हुआ उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 130 में 128 अंक हासिल कर रामपुर लगातार छठी बार बना नंबर-1
Next Article State Bank of India की बिसौली शाखा में 71वां स्थापना दिवस मनाया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?