वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास की रफ्तार तेज और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
इसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज सहारनपुर नगर और सहारनपुर देहात विधान सभा क्षेत्रों की ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चाबी और टूल-किट वितरित किए।
इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

