मंत्री अशोक चौधरी जदयू के नये फायर ब्रांड नेता के रूप में उभरे हैं। भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में वे भोजपुर पुलिस के खिलाफ धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से पुलिस की गेंदों के धागे खोल दिये हैं। कोई मंत्री अपनी ही सरकार की पुलिस पर इतना निर्मम प्रहार करे, एनडीए के दौर में ऐसा पहली देखा जा रहा है। उनके बयान किसी बवाल से कम नहीं। वे लगातार बोल रहे हैं।

