आज जनसुनवाई के दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर मरीज की सहायता हेतु त्वरित एवं संवेदनशील पहल की गयी।
विकासखंड भुता के ग्राम दौली रघुवर दयाल निवासी श्री राजाराम, जो किडनी एवं लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तथा एस.आर.एम.एस., भोजीपुरा में उपचाराधीन हैं, ने आर्थिक तंगी के कारण उपचार हेतु सहायता की मांग की। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के लिए शासन को संस्तुति सहित पत्र प्रेषित किया गया।
साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मरीज के उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा एस.आर.एम.एस. प्रबंधन से वार्ता कर उपचार में यथासंभव आर्थिक राहत प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
गंभीर बीमारी से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

