रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भारत की राजनीति और विपक्षी नेताओं पर भड़क गए हैं. उनका कहना है कि भारत के विपक्षी नेता ही बाहर के लोगों के साथ मिलकर देश की गरिमा से खिलवाड़ करते हैं. उन्होंने भारत को इटली की राजनीति से सीख लेने की सलाह दी. लहरी ने कहा कि ऐसे लोग जो देश की तरक्की में बाधा बनते हैं उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए.

