बदायूं में भाजपा कार्यालय पर पूरन सिंह लोधी के भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में दुर्विजय सिंह शाक्य एवं राजेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनायें दीं, राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन को नई शक्ति एवं दिशा मिलेगी, इन सबके नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनसेवा तथा राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा, उन्होंने प्रदेश भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों में घोषित सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए भाजपा के विस्तार और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे, इस अवसर पर शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, सीमा राठौर, बीएस मौर्य, उदयवीर दिवाकर, प्रदीप चौधरी, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, अजय तोमर, राजवती वर्मा, रचना शंखधार, आरती कश्यप, अनुराग दीक्षित, अमित कुमार सिंह, मुनेंद्र सिंह मौर्य, अचल शर्मा, अनुभव उपाध्याय, वीरपाल सिंह, देव सिंह यादव और राजीव शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे…

