वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के अभियान के तहत आज दिनांक 20.06.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा अब्दुल्लागंज रोड ट्यूबैल के पास से मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 01. गौरव पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम जखेली थाना अलापुर जनपद बदायूँ 2. रामौतार पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम रन्जौरा थाना बिनावर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से क्रमशः 230 ग्राम व 258 ग्राम कुल 488 ग्राम अफीम व एक अदद मो0सा0 UP24W0142 बरामद हुयी । बरामदगी के आधार पर थाना उझानी पर मु0अ0सं0 227/2026 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

