By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशराज्य

बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Amarkesadmin
Last updated: June 18, 2026 2:32 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ, मा. मंत्री गुलाब देवी जी ने किया उद्घाटन

सम्भल (बहजोई), 18 जून 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज डी.आर. रिसोर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय (18 जून से 20 जून 2026 तक) विकास प्रदर्शनी एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार राजू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर, पूर्व एम.एल.सी. श्री परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एम.एल.सी. श्री चन्द्रपाल सिंह ‘पप्पू चौधरी’ तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं, उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद् इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास, आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 तथा जनपद के विकास से सम्बन्धित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा उसका अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।
आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत 07 लाभार्थियों को सम्पूर्ण मातृ आहार एवं सक्षम पोषण किट का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा ममता राजपूत के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार में सभी योजनाएं जनसामान्य के द्वार तक पहुंच रही हैं। हमारी सरकार सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क राशन, पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। माताएं बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती हैं और माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने जनसामान्य से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
श्रीमती गुलाब देवी ने चन्दौसी के आटा ग्राम में अतिथि गृह निर्माण तथा चन्दौसी के पावर हाउस क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण के सम्बन्ध में भी चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब किसान, महिला एवं युवाओं का सशक्तिकरण है तथा विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को सहभागी बनना होगा।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार राजू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जो कार्य हमारे देश में लगभग सौ वर्ष पूर्व सामान्य रूप से होते थे, जैसे गोबर एवं मिट्टी से बने आवास, जैविक खेती तथा ऑर्गेनिक खाद का प्रयोग, आज वही पद्धतियां विदेशों में अपनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति एवं पारम्परिक जीवन शैली को अपनाना होगा तथा जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा, जिसके लिए सरकार भी किसानों को निरन्तर प्रेरित कर रही। पूर्व एम एल सी चन्द्र पाल सिंह पप्पू चौधरी तथा भाजपा महामंत्री मनोज कठेरिया द्वारा भी संबोधित किया गया।मंच का संचालन रचना यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत परिषदीय स्कूल के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मा. मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। खेत तालाब योजना के अन्तर्गत 05 किसानों तथा प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत 03 किसान तथा केसीसी के अन्तर्गत 02 किसानों तथा 03 एफपीओ लाभार्थियों तथा 03 अधिक फसल उत्पादन करने वाले किसानों को मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगायी गयी है। लाभार्थियों के लिए पंजीकरण काउंटर लगाये गये हैं पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। आज स्वास्थ्य शिविर में लोगों द्वारा अपनी चिकित्सा जांच भी करायी गयी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश कुमार चौबे तथा कृषि उप निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी एवं नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, भाजपा जिला महामंत्री मनोज कठेरिया, राजेन्द्र सिंह यादव, चन्द्रसेन दिवाकर छोटू, विपिन गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, विजय यादव एवं भुवनेश राघव, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

सिंधौली क्षेत्र के मुड़िया मोड़ स्थित एम ए पब्लिक स्कूल ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
देवेंद्र फडणवीस: हार में धैर्य, जीत में नम्रता—महाराष्ट्र की राजनीति का चढ़ता सूरज
डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग की बैठक सम्पन्न
शबे-बारात इबादत की रात, स्टंट और आतिशबाज़ी से करें परहेज़: मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा की अपील
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डेंगू-मलेरिया रोकथाम को फॉगिंग अभियान तेज
Next Article चन्दौसी में योग शिविर का आयोजन, महिलाओं को कराया अभ्यास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?