संवाददाता वंदना शाहजहांपुर। एस0एस0लॉ कालेज के विधि छात्र/छात्राओं का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17.06.2026 से दिनांक 30.06.2026 के मध्य किया जाना है। जिसके सम्बन्ध में आज दिनांक 17.06.2026 को प्रथम दिवस पर विधि छात्र/छात्राओं को नवादा इंदेपुर स्थित राजकीय बाल गृह बालक में इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 42 छात्र/छात्राओं में से 33 उपस्थित रहे व 09 अनुपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेरे द्वारा छात्राओं को राजकीय बाल गृह के कार्यप्रणाली की विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शिक्षा के अधिकार के सम्बन्ध में आयोजित किया गया। जिसमें राजकीय बालगृह बालको व लॉ के छात्र छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सचिव द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.06.2026 का कार्यक्रम राजकीय सम्प्रेक्षण गृह पिपरौला शाहजहॉपुर में आयोजित किया जायेगा।

