By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गर्रा नदी के राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गर्रा नदी के राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

गर्रा नदी के राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: June 14, 2026 1:47 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति शाहजहांपुर के अंतर्गत डीपीओ डॉ. विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन तथा वर्क संस्था के नेतृत्वकर्ता रेहान कुरैशी के संयोजन में प्रातःकाल गर्रा नदी स्थित राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदी एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ जनसामान्य को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए घाट परिसर में श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के राजेश अवस्थी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक मूर्तियों एवं पूजन सामग्री को नदियों में प्रवाहित करने के बजाय उनका सम्मानपूर्वक उचित स्थान पर विसर्जन अथवा धरती माता की गोद में समर्पण किया जाना चाहिए, जिससे नदियों को प्रदूषण से बचाया जा सके।
वरिष्ठ समाजसेवी राजू बग्गा ने कहा कि नदियों एवं घाटों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना होगा। लोक भारती के महानगर संयोजक आलोक मिश्रा ने स्वयं श्रमदान करते हुए उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम संयोजक रेहान कुरैशी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द के साथ मिलकर पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कार्यों में सहभागिता निभानी होगी। गंगा प्रेमी हिमांशु सक्सेना ने कहा कि “जल ही जीवन है” और नदियाँ मीठे जल का प्रमुख स्रोत हैं। इन्हें प्रदूषण से बचाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम में WORK NGO, नगर निगम शाहजहांपुर, विश्व हिन्दू परिषद, लोक भारती, गंगा समग्र तथा मानवता वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न संगठनों का विशेष सहयोग रहा। विभिन्न समुदायों के सम्मानित समाजसेवियों ने एक साथ श्रमदान कर सामाजिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर नितिन अग्रवाल, शिवम चौहान, उमैर, फैज़, रोहित, नवेद, शहज़ेब, अंकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। “स्वच्छ नदी, सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

बदायूं में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
03 व 04 जून को होगी टीईटी परीक्षा, तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
थाना तिलहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 अभियुक्त 2 किग्रा अफीम के साथ धर दबोचे गए
विवेकानंद यूथ अवार्ड का विस्तार: अब पर्यावरण और जल संरक्षण में उत्कृष्ट युवाओं को मिलेगा सम्मान
अगले साल डेढ़ लाख नौकरियां देगी सरकार, सीएम ने उच्चाधिकारियों से विभागवार खाली पदों का मांगा ब्योरा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article योगी सरकार में पुलिस प्रशासन की तानाशाही एक वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाकर फर्जी एनकाउंटर करके निर्दोष को भेजा जेल
Next Article कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं से संवाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?