कानपुर नगर, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने नरौना चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने बताया कि नरौना चौराहे पर स्थापित गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा मेट्रो परियोजना के निर्माण के दौरान हटाई गई थी। प्रतिमा स्थल ध्वस्त होने के बाद लंबे समय तक प्रतिमा की पुनर्स्थापना नहीं की गई। इस संबंध में प्रशासनिक उदासीनता के चलते विधायक अमिताभ बाजपेई स्वयं प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की नई संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कराई। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी जी केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, पत्रकारिता और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक थे। उनके सम्मान और स्मृतियों की रक्षा करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।

