देश में एक बार फिर से बारिश-तूफान लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 9 जून को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
आम लोगों और किसानों को बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस तेज रफ्तार आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है।

