केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में ई-85 फ्यूल लॉन्च करते हुए इसे एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी लागत में राहत मिलेगी।
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि शुरुआत में ई-85 फ्यूल के लिए 50 से 100 डिस्पेंसिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। दिसंबर 2026 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 500 करने का लक्ष्य है, जबकि दिसंबर 2027 तक देशभर में 5000 डिस्पेंसिंग स्टेशन शुरू करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि ई-85 फ्यूल का खर्च सामान्य ईंधन की तुलना में करीब 20 रुपये कम पड़ेगा। साथ ही सरकार इस ईंधन से चलने वाले वाहनों की अलग पहचान के लिए विशेष नंबर प्लेट की व्यवस्था पर भी विचार कर रही है।

