राजनीति भी कैसी चीज है। कब किसका समय खराब हो जाए कोई नहीं जानता। यही हालत टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की है। करीब एक महीने पहले विधानसभा चुनाव हारने के बाद आज उनकी पार्टी में फूट हो गई है। ऐसे समय में जब ममता बनर्जी अपनी ही पार्टी में अलग थलग पड़ गई हैं तो कभी उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का प्रण लेकर अलग हुए हुमायूं कबीर उन्हें विधायक बनने के लिए अपनी सीट ऑफर कर रहे हैं। एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव में लड़ने के लिए अपनी सीट का ऑफर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को संसदीय राजनीति में बने रहना चाहिए।

