संभल में वर्ष 1978 के सांप्रदायिक दंगों में उजड़ गए रामशरण रस्तोगी परिवार की ऐतिहासिक घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रशासन द्वारा शेर खां सराय क्षेत्र में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 100 वर्गमीटर सरकारी भूमि का पट्टा परिवार को सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम प्रशासनिक कारणों से स्थगित होने के बाद अब गुरुवार को आयोजित होगा, जिसमें मंडलायुक्त, डीएम और एसपी मौजूद रहेंगे। करीब 48 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे परिवार को भूमि पूजन और हवन के बाद पट्टा प्रमाण पत्र देकर पुनर्वासित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की पहल के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन कब्जामुक्त कराई और पीड़ित परिवार की संभल में पुनर्वापसी का रास्ता साफ किया।

