दिनांक 29 May 2026 को नगर पंचायत इस्लामनगर, जनपद बदायूँ के तत्वावधान में तथा Cypher Zero Waste Team के सहयोग से, माननीय नगर अध्यक्ष श्रीमती हज्जन निशात मुशाहिद जी के मार्गदर्शन में वार्ड 5 में बच्चों के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग रखने के महत्व, उससे होने वाले लाभ तथा कूड़ा मिश्रित करने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना था। बच्चों को बताया गया कि सूखे कूड़े जैसे प्लास्टिक, कागज, धातु एवं कार्डबोर्ड को Recycle किया जा सकता है, जबकि गीले कूड़े जैसे भोजन अवशेष एवं जैविक अपशिष्ट से खाद तैयार की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को समझाया गया कि कूड़े का सही पृथक्करण करने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है |
अंत में बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने एवं “सूखा-गीला कूड़ा अलग करें, पर्यावरण सुरक्षित करें” का संदेश दिया गया तथा बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई|

